(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन में होली के पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर से चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सरसों के तेल व नमकीन के नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के प्रयोगशाला भेजा गया है।
अक्सर त्योहारों पर मिलावाटखोर सक्रिय हो जाते हैं। त्योहार पर अधिक बिक्री होने से मोटा मुनाफा कमानपे के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने में लोग पीछे नहीं रहते हैं। त्योहार के मौके पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए खा़द्य सुरक्षा विभाग भी अभियान चलाकर कार्रवाई करता है। गुरुवार को एसडीएम अतुल कुमार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. जतिन कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव, आलोक कुमार, सुनील कुमार व अनिल कुमार शंखवार की टीम ने नगर में अभियान चलाया। लेकिन टीम जैसे ही चैकिंग के लिए दुकानों पर पहुंची तो पूरे बाजार को खबर लग गई। खोया, मिठाई आदि की दुकानों समेत किराना व्यापारी अपनी अपनी दुकानों के शटर डालकर इधर, उधर हो गए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद होने के कारण टीम खोया व मिष्ठान का नमूना नहीं भर सकी। टीम ने ज्वालागंज से प्रशांत फूड प्रोडक्शन पुनीत गुप्ता के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सरसों के तेल के नमूने भरे। इसके अलावा अरविंद कुमार पुरानी नझाई व धोलागढ़ एजेंसी चौधरयाना से नमकीन के नमूने भरे। खाद्य विभाग की टीम ने सरसों के तेल व नमकीन के भरे चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। सहायक आयुक्त खा़द्य द्वितीय ने बताया कि चार दुकानों से नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





