(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन नगर में सड़क किनारे नाली क्षतिग्रस्त होने से निकलने में परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासी ने नगर पालिका से क्षतिग्रस्त नाली को बनवाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी एडवोकेट मनोज कुमार गुप्ता ने नगर पालिका ईओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 20 मीटर नाली काफी समय पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली के क्षतिग्रस्त होने से वाहां से होकर निकलने में लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चे भी आसपास खेलते हैं। ऐसे में उनका नाली में चले जाने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं क्षतिग्रस्त नाली से पानी ओवरफ्लो होकर उनके मकान के सामने भरता है। जिससे मकान में भी सीलन आने का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने बताया कि इस क्षतिग्रस्त नाली को बनवाने की मांग वह पूर्व में भी कई बार कर चुका है। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। बताया कि अभी चुर्खी रोड पर नगरपालिका द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में उसकी भी 20 मीटर नाली का निर्माण कराया जा सकता है।
जर्जर हुआ बिजली का पोल,,लोगों ने की ये मांग
जालौन नगर के मोहल्ला फर्दनवीस में लगे लोहे का बिजली के पोल में जमीन के अंदर के हिस्से में जग लगने से पोल जर्जर होकर एक ओर झुक गया है। पोल के झुकने के कारण आसपास के लोगों को उसके गिरने कि डर बना रहता है। मोहल्ले के लोगों ने जर्जर पोल को बदले जाने की मांग बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
नगर के वार्ड नंबर चार फर्दनवीस में ओमप्रकाश श्रीवास्तव के घर के पास चौराहे पर बिजली का लोहे का पोल लगा हुआ है। काफी समय पूर्व लगा हुआ यह पोल जर्जर होकर एक ओर झुक गया है। इतना ही नहीं लोहे के पोल में लगी जंग के चलते जमीन के अंदर का हिस्सा गल चुका है। ऐसे में लोगों को पोल के गिरने की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले के राघव गुर्जर, सुधीर कुशवाहा, दीपक सोनी, अवनींद्र श्रीवास्तव, सोनी, सुमित, कुलदीप, रामशंकर आदि ने बताया कि काफी से यह बिजली का पोल झुका हुआ है। जर्जर पोल को बदलवाने के लिए वह कई बार बिजली विभाग में लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक पोल को बदलने का कोई प्रयास नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों या कर्मचारियों ने मौके पर आकर जर्जर पोल को देखना भी उचित नहीं समझा। अब तो पोल में दरार भी आ गई है। सड़क पर भीड़ भाड़ रहती है और वाहन निकलते रहते हैं। किसी दिन यदि पोल गिरता है तो गंभीर हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार पोल को बदलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। मोहल्ले के लोगों बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से फिर एक बार जनहित में उक्त पोल को बदलवाने की मांग की है।





