Loksabha elections 2024। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अगले चरण की तैयारी में जुट गई है । इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी के जौनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि इंडी गठबंधन के लिए आप लोगों ने यूपी में एक सीट भी जीतना मुश्किल कर दिया है। 4 जून को जौनपुर में इतनी इमरती बटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

बता दें आपको उत्तर प्रदेश के आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा और जौनपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंच कर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप लोगों का यह आशीर्वाद और स्नेह यह दिखाता है कि यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट भी जीतना आप लोगों ने मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि 4 जून को जौनपुर में इतनी इमरती बटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आप लोगों का आना उसमें भी यह देख रहा हूं कि चारों तरफ माताओ और बहनों के दर्शन हो रहे हैं यह मेरा बड़ा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी मात्रा में माताएं बहने इस लोकतंत्र के उत्सव को मना रही हैं और उसका नेतृत्व कर रही हैं । पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें माता बहनों के आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और उन्हे जीवन में और क्या चाहिए और आप लोगों का आशीर्वाद ही मेरी बहुत बड़ी शक्ति बन गई है । पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाना यह मेरा प्रण है और विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा पूर्वी भारत होगा इसलिए जब मैं एक्सप्रेस भी बनाता हूं जौनपुर वालों को बड़ा लाभ होता है जब मैं बनारस के हवाई अड्डे को अपग्रेड करता हूं तो भी यहां के लोगों को फायदा होता है यह पूरा क्षेत्र खेल और शिक्षा और स्वास्थ्य का एक बड़ा मजबूत हब बन रहा है । पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5 सालों में मोदी योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं। सुनिए प्रधानमंत्री का सम्बोधन अपनी चैनल :
up news sirf sach पर
4 जून को जौनपुर में बंटेंगी इतनी इमरती टूटेंगे सारे रिकॉर्ड,, पीएम मोदी ने किया जनसभा को सम्बोधित—
Like & subscribe & share & comment





