
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुचिता परखने के लिए विद्या भारती के प्रांतीय संभाग निरीक्षक शिवकरन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद मिली, जिसे देखकर संभाग निरीक्षक ने संतोष व्यक्त किया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अद्ध्रवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा की शुचिता परखने के लिए विद्या भारती के प्रांतीय संभाग निरीक्षक शिवकरन सिंह के साथ बालिका इंटर कॉलेज कोंच की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर कोंच के प्रधानाचार्य विविध श्रीवास्तव एवं नगर कार्यवाह शिव कुमार इंटर कॉलेज पहुंचे। टीम ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठक व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल एवं अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यालय में निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालित होते हुए मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संभाग निरीक्षक ने विद्यार्थियों से निर्भीक होकर तनावमुक्त माहौल में प्रश्नपत्र हल करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुरुप्रकाश दीक्षित, परीक्षा प्रभारी सुनील सोनकिया, राजनारायण मिश्र, श्याम किशोर, माधव व्यास, केके द्विवेदी , योगेंद्र आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




