![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240201-wa000811906895624634412096-1024x158.jpg)
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाइक से शिक्षक पति के साथ त्रयोदशी में जा रही भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री की बाइक में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मारी। हादसे में शिक्षक पति की मृत्यु हो गई वहीं नगर महामंत्री गंभीर रूप से घायल हुई। महिला व दूसरे बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, शिक्षक के मृत होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/06/img_20240624_2129241699803824449722857-300x187.jpg)
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुरखीबाल निवासी प्रेम कुमार झा (50) पुत्र लल्लू राम झा छत्रसाल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी संगीता झा (46) भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे वह चरसौनी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी संगीता के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह नगर से उरगांव रोड के पास पहुंचे तभी मोड़ के पास ही हथना बुजुर्ग गांव निवासी जितेंद्र कुमार बाइक लेकर सामने से आ रहा था। मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/06/img_20240624_2128493112048866321970767-300x130.jpg)
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेम कुमार की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संगीता झा व दूसरे बाइक सवार जितेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस मृत शिक्षक के शव का पंचनामा भर रही है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240615-wa00326802909482099528788-801x1024.jpg)