Jalaun news today । उमस भरी गर्मी में छत पर सो रहा किसान अचानक छत से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने किसान को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह पूर्व से चल रहे इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घर मातम छा गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी आनंद पाल (52) पुत्र छेदालाल बीती दो जुलाई को उमस भरी गर्मी के चलते छत पर सोने के लिए चले गए। मध्य रात्रि के बाद अचानक पानी बरसने लगा। भीगने से बचने के लिए वह हड़बड़ी में उठे और अंधेरे में नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों की तरफ बढ़े। लेकिन वह अंधेरा होने के चलते सीढ़ियों को समझ नहीं पाए और छत से सीधे नीचे आ गिरे। छत से नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले झांसी फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत की खबर जब घर पहुंची तो पत्नी शीला देवी, बेटी निशमी, पूजा, कविता व पुत्र बोबी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद जैसे ही उनका शव घर पहुंचा तो चीख पुखार मच गई।
5 जुआड़ी गिरफ्तार,, इतनी नगदी हुई बरामद
uttampukarnews
किसान ने लगाया आधा दर्जन बाइक सवारों पर यह आरोप,,बताई ये बजह
uttampukarnews