
Jalaun news today । जालौन नगर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सोमवार को छोटे बिजलीघर की केबिल ठीक करने का काम कराया गया। काम होने के कारण तहसील मार्ग समेत बाजार व मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लगभग छह घंटे तक ठप रही। जिसके चलते लोग परेशान हुए।
नगर में पिछले कुछ समय से बिजली व्यवस्था ध्वस्त बनी हुई थी। अब व्यवस्थाओं में सुधार का काम चल रहा है। जिसके चलते सोमवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन बिजली विभाग ने छोटे बिजलीघर पर जमीन पर पड़ी केबिल को ठीक करने व उपकरणों आदि को बदलने का काम कराया। बारिश के मौसम में केबिल में किसी तरह की स्पार्किंग न हो और किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे। इसके लिए बिजली विभाग काम कर रहा है। एसडीओ रामसुधार के नेतृत्व में लाइनमैन सामीर अली, सोनू, राजेंद्र, दीपू आदि ने सुबह लगभग 11 बजे काम शुरू किया। लगभग चार बजे तक काम पूरा हो पाया। काम पूरा होने तक बाजार, तहसील मार्ग के आलावा मोहल्ला बापूसासहब, गोविन्देश्वर, काशीनाथ, चौधरयाना बैठगंज आदि में लगभग छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।





