
Uttrakhand news today। किसी भी उपचार के लिए जड़ी बूटियां बहुत ही लाभदायक होती हैं । इसी को ध्यान रखते हुए उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी जड़ी बूटियों की खेती करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है । इसी कड़ी में उत्तराखंड के तीन ग्रामों को जड़ी बूटी ग्राम घोषित किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में स्थित तीन गांवों को जड़ी बूटी ग्राम घोषित किया गया है । रिपोर्ट्स के अनुसार जिन गांवों को जड़ी बूटी घोषित किया गया है उनमें बिहारी नगर गांव को अश्वगंधा गांव घोषित किया गया है जगजीतपुर को तुलसी ग्राम घोषित किया गया है भोगपुर गांव को गिलोय ग्राम घोषित किया गया है। इस बात की जानकारी राज्य के आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग ने जारी की। इस अवसर पर जिले के नोडल अधिकारी ने जड़ी बूटी के फायदे भी बताए।




