Jalaun बिजलीघर में हो गया जलभराव,, दो घण्टे नही आई बिजली,, यह है बजह

Jalaun news today । जालौन नगर के उरई मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पानी की निकासी न होने के कारण बारिश के चलते जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण  अचानक बिजलीघर में नमी के कारण खराबी आ गई थी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को सही किया गया। तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, गुरूवार को अधिशाषी अभियंता ने बिजलीघर का निरीक्षण किया और जल भराव की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।


उरई जालौन मार्ग पर 33 केवी का बिजलीघर बना हुआ है। बिजली घर परिसर में उपखंड अधिकारी कार्यालय भी संचालित हो रहा है। बिजलीघर व एसडीओ आफिस होने के कारण यहां कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं का आना जाना लगा रहता है। बिजलीघर के बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले वर्ष नाला निर्माण होने के बाद पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाला ऊंचा होने और बिजलीघर नीचा होने के कारण पानी निकल नहीं पाता है। बिजलीघर में छोटे बड़े ट्रांसफार्मर व मशीनें जमीन पर ही कुछ ऊंचाई पर लगी हुई है जिससे जलभराव होने पर पानी में करंट आने का डर बना रहता है। जलभराव व नमी के कारण बुधवार को बिजलीघर में रात करीब 11 बजे अचानक खराबी आ गई। खराबी आने के कारण लगभग दो घंटे नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया जा सका। जिसके बाद सप्लाई शुरू हो सकी। नमी के कारण आयी खराबी को देखते हुए अधिशाषी अभियंता एमएन भारती ने गुरुवार को अपरान्ह बिजलीघर आकर निरीक्षण किया और एसडीओ राम सुधार व जेई नवीन कुमार से समस्या के संबंध में जानकारी ली। समस्या के समाधान पर भी चर्चा की गईं उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर टीजीअू नरेंद्र सोलंकी, बबलू याज्ञिक, सोंटी सोनी, संदीप प्रजापति, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment