बाइक में लगी टक्कर हुई क्षतिग्रस्त,, उलाहना देने पर दिव्यांग से मारपीट,, मामला दर्ज

Jalaun news today । जालौन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक में टक्कर मारने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उलाहना देने पर दो युवकों ने मिलकर दिव्यांग के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी दिव्यांग दिलीप यादव पुत्र ठाकुरदास यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उसकी बाइक घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। उसी समय मुहल्ला चौधरयाना निवासी ओमजी अपने साथी महावीर के साथ बाइक पर बोरा लादकर आ रहे थे। जब वह उनके दरवाजे पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बादक सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक गिरने की आवाज सुनकर जब उसने घर के बाहर आकर उनसे बाइक क्षतिग्रस्त करने का उलाहना दिया और बाइक बनवाने की बात कही तो वह गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उसे पिटता देखकर जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment