उपनिदेशक कृषि व एसडीएम ने किया खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण,,

Jalaun news today । जालौन नगर में संचालित खाद की दुकानों पर उपनिदेशक कृषि व उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।टीम को निरीक्षण के दौरान सिर्फ एक दुकान खुली मिली। टीम ने खाद के तीन नमूने भरे है, जिन्हें जांच के प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम के आने की खबर लगते ही खाद की दुकानों की शटर बंद हो गई।
एसडीएम हेमंत पटेल व उप निदेशक कृषि सुशील कुमार उत्तम की टीम ने नगर में संचालित खाद की दुकान पर छापामारी की। टीम ने बंगरा मार्ग कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने संचालित वंदना ट्रेडर्स के यहां छापामारी की। इस दौरान खाद की उपलब्धता देखी गई और स्टाक रजिस्टर से उसका मिलान किया गया।

निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। मौके पर मिले किसानों से खाद की बोरी की कीमत पूछी तो सही मिली। टीम ने किसानों को असली खाद मिल रही या नहीं। यह जानने के लिए खाद के तीन नमूना भरे। इस दौरान नगर में टीम के आने की खबर लगते ही खाद की दुकानों की शटर बंद हो गयी। दुकानों में ताला डलने के कारण अन्य दुकानों की जांच नहीं हो सकी। उप कृषि निदेशक सुशील कुमार ने बताया की खाद की दुकानों से खाद के नमूने भरे गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment