रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सड़क खोदकर बिछाई जा रही पाइप लाइन से नगरवासी परेशान हैं। उन्होंने अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने की मांग डीएम से की है।
नगर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर बिना सड़क को खोदे मशीन द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई है। जबकि कुछ स्थान पर सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व नगर में करोड़ों की लागत से बनाई गई सीसी सड़क को खोदकर बिछाई जा रही पाइप लाइन से नगर की जनता मायूस है। नगर के अशफाक, विपुल, महेंद्र आदि ने बताया कि जब कुछ स्थान पर बिना सड़क को खोदे अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई तो सभी जगहों पर क्यों नहीं बिछाई जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व बनाई गई सीसी सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाने से सड़क खराब हो रही है। जिन स्थानों पर सड़क खोदी जा चुकी है वहां भी अभी तक सिर्फ मिट्टी से गड्ढों को भर दिया गया है। जिससे आने जाने वाले वाहनों को दिक्कत हो रही है। अब चुंगी नंबर चार पर भी मुख्य सड़़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सड़क खोदाई से दिक्कत होगी। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि नगर में सभी स्थानों पर मशीन द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़





