
Lucknow News Today । लखनऊ में स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा दिनांक २१ अक्टूबर से २५ अक्टूबर, २०२४ की अवधि में, द्वितीय चरण के अन्तर्गत, प्रदेश के १२ जनपदों के २७ विकास खण्डों से, सहायक विकास अधिकारियों के पदों से प्रोन्नति प्राप्त संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों हेतु, पांच दिवसीय आवासीय, ” पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम ” का आयोजन संस्थान पर किया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण अवधि में, इन सभी संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों यथा- सामुदायिक विकास की अवधारणा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विभागीय संगठनात्मक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 , विभिन्न स्तर के शिकायत निवारण प्लेटफार्म, टी ए नियम एवं एल टी सी, लघु दण्ड, वृहद दण्ड व निलम्बन की अवधारणा, उ०प्र० सरकारी सेवक आचरण नियमावली-१९५६, उ०प्र० सरकारी सेवक ( अनुशासन एवं अपील) नियमावली – १९९९, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तित्व का विकास एवं अभिप्रेरणा विषयक इत्यादि विषयों पर राज्य/राष्ट्रीय स्तर के प्रबुद्ध विषय-विशेषज्ञो द्वारा प्रासंगिक एवं यथोचित वार्ताएं प्रदान की जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिवस दिनांक २४ अक्टूबर, २०२४ को , ग्राम पंचायत जुग्गौर, विकास खण्ड चिनहट , लखनऊ में, ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित की जा रही योजनाओं के पर्यवेक्षण, आकलन व अध्ययन के सन्दर्भ में, क्षेत्र भ्रमण भी कराया जायेगा।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के अवसर पर महानिदेशक संस्थान, एल० वेंकटेश्वर लू की शासन के कार्यों में व्यस्तता के कारण, आज दिनांक २२ अक्टूबर, २०३४ को , प्रशिक्षण उद्घाटन सत्र की औपचारिकताओं को उनकी अध्यक्षीय उपस्थिति में पूर्ण की गई हैं। उन्होंने प्रशिक्षु प्रतिभागी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शासकीय सेवाओं को कर्मठता, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निष्पादित किया जाना, प्राथमिकता में होना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा प्रदत्त कार्य, जनहित के होते हैं। विशेष रूप से , प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट, मिशन कर्मयोगी के विषय एक विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अपर निदेशक बी०डी० चौधरी के मार्ग निर्देशन व उप निदेशक डा० नीरजा गुप्ता के नियन्त्रण में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पर्यवेक्षण व प्रबन्धन के सन्दर्भ में, कार्यक्रम प्रभारी डा० एस० के० सिंह, सहायक निदेशक, सहायक प्रभारी डा० सरिता सिंह, सहायक निदेशक, नवीन चन्द्र अवस्थी, संकाय सदस्य, कुमार दीपक, सलाहकार का विशेष रूप से सराहनीय योगदान है।
आपका अपना पेपर
E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़





