भाभी का इलाज कराने आये युवक की बाइक चोरी,, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भाभी का इलाज कराने आए युवक की बाइक सीएचसी से चोरों ने पार कर दी । युवक ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जजुआपुर निवासी संगम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी की तबियत खराब थी। उन्हें दिखाने के लिए वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन आया था। अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी कर वह भाभी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment