रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।संकीर्तन सेवा समिति जालौन के तत्वावधान में 24वीं श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा आगामी 12 नवंबर दिन मंगलवार को श्री हरि नाम संकीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मंदिरों पर जाएगी। अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा एवं संयोजक इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू ने संयुक्त रूप से सभी हरिभक्तों से आग्रह किया है कि परिवार सहित श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाये ।मान्यता है कि एकादशी के दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान द्वार द्वार पर आते है ।सभी माताओं बहनों से आग्रह है कि देवउठनी एकादशी के महापर्व पर प्रातः अपने अपने दरवाजे की देहरी पर उरेन डालकर रंगोली बनाकर दीप जलाकर प्रभु का स्वागत करें।श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होगी एवं समापन 11 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पुरानी गल्ला मंडी पर होगा।इस परिप्रेक्ष्य में डोर टू डोर पत्रक वितरण का कार्यक्रम चल रहा है।जिसके तहत आवास विकास लौना रोड मो चौधरयाना पानी की टँकी के पीछे मो पुरानीं नझाई ओझा कटरा गणेशजी पुरानी हाट मुरलीमनोहर आदि स्थानों पर पत्रक वितरण किया गया।भृमण में वाचस्पति मिश्रा इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू महेंद्र सिंह सेंगर सन्तोष दिवेदी कैथवा महेंद्र सोनी सन्तोष वीआईपी सुशील बाजपेयी राजीव महेश्वरी राजीव मोहन मिश्रा धीरेश सक्सेना योगेन्द्र राठौर के सी पाटकार शशिकांत वर्मा राहुल यादव पप्पू पाटकार मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।




