जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक अवध ओझा ने शुरू की राजनीतिक पारी,,,इस पार्टी में हुए शामिल,,

Aam Admi party । देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक अवध ओझा ने अब राजनीति की पारी शुरू कर दी है। आज उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने यह सदस्यता आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के समक्ष ली है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के प्रत्याशी होंगे।


मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले थे मगर उनको उस पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद कम थी इसी बजह से उन्होंने उस समय पार्टी नही जॉइन की थी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले आज उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात

मनीष सिसोदिया ने कही यह बात

जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक अवध ओझा के आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने X हेंडिल पर लिखा —

करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी @kafiravadh का आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत है। आपकी विद्वता और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

वैसे तो आम आदमी पार्टी में समय-समय पर बड़े-बड़े लोग शामिल होते रहे हैं, लेकिन श्री अवध ओझा जी का पार्टी में आना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खुशी और गर्व का दिन है। मैंने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया है, और अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं हर बार शिक्षा पर काम करने को ही चुनूंगा।

और श्री अवध ओझा जी ने भी अपने जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है और उन्हें सही दिशा दिखाने का कार्य किया है।

अवध ओझा जी का आम आदमी पार्टी की टीम में शामिल होना हमारे शिक्षा के मिशन को कई गुना गति, ताकत और गहराई प्रदान करेगा। अब तक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक काम किए हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि ओझा जी के पार्टी का हिस्सा बनने के बाद इस काम में और भी अधिक रफ़्तार और गहराई आएगी।

आपका साथ हमारे शिक्षा के मिशन को और अधिक ताकतवर बनाएगा और युवाओं व समाज के बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम होगा। एक बार फिर, श्री अवध ओझा जी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत है!

Leave a Comment