
दो शातिर टप्पेबाज अरेस्ट,,दुकानदारों को भरोसे में लेकर करते थे ठगी,,ऐसे लगाते थे चूना,,,देखिये पूरी खबर
Like & subscribe & share & comment
Lucknow news today। उत्तर प्रदेश के मदेय गंज थाना क्षेत्र की पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला व एक युवक है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त दुकानदारों से सस्ते में विदेशी मुद्रा दिरहम देने के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई को ठग लिया करते थे । इसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आज इन दोनों को धर दबोचा है। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर टप्पेबाज हैं और इनके कब्जे से₹20000 नगद हुआ दिरहम भी बरामद हुए हैं।
डीसीपी सेंट्रल ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी

पकड़े गए दोनों टप्पेबाजों के सम्बंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीसीपी सेंट्रल रविना त्यागी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में फरजाना बेगम उर्फ काजल शेख व असलम हैं। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और यह दोनों यहाँ पर रहकर लोगों से टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देकर दुकानदारों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
ऐसे करते थे ठगी

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त दुकानदारों के पास जाकर उन्हें 100 की कीमत का दिरहम दिखाकर सस्ते में बेचने का झांसा देते थे और जब दुकानदार दोनों के झांसे में आ जाता था तो दोनों पेपर को उसी साइज में काटकर ऊपर दिरहम लगाकर नीचे पेपर की कटिंग लगाकर दुकानदार को पकड़ा कर फरार हो जाते थे।
यह हुआ बरामद

डीसीपी सेंट्रल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों शातिरों के कब्जे से 20 हजार 5 सौ रुपए 100 दिरहम व घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।




