पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक,,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य ने अर्पित की श्रदांजलि

Delhi news today। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की सूचना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई । उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया है जहां पर आज सुबह देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार कल राजकीय सम्मान के साथ में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी उनकी बेटी जो विदेश में रहती है उनका इंतजार किया जा रहा है संभावना है कि वह शाम तक आ जाएगी और कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

कल रात ली थी अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते कल रात पूर्व प्रधानमंत्री श्री सिंह घर पर बेहोश हो गए थे इसके बाद उन्हें एम्स लाया गया जहां देर रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही यह बात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना यह सामान्य बात नहीं है अभाव और संघर्षों से ऊपर उठकर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन यह सीख भारत की हर पीढ़ी को देता रहेगा एक नेक इंसान के रूप में एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में और रिफॉर्म्स के प्रति समर्पित लीडर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी एक चुनौती पूर्ण समय में उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका निभाई।

Leave a Comment