जालौन पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार,, यह हुआ बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग स्थान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 54 क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शराब की अवैध ब्रिकी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने अवैध रूप से भ्रमण कर रहे पारस निवासी खजुरी के पास से 24 क्वार्टर व एसआई राजवीर ने राघव व राज प्रताप निवासीगण कुठौंदा बुजुर्ग को गूढ़ा न्यामतपुर से पकड़ा है। जिनके पास से 30 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छह साल तक चला चेक बाउंस का मामला, मिली ये सजा

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चेक बाउंस के मामले में लगभग छह साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय जेएम जालौन द्वारा आरोपी को तीन माह के कारावास व 78 हजार रुपये प्रतिकर वादी को अदा करने का आदेश पारित किया।
अधिवक्ता हर्षवर्धन सिंह राजावत ने बताया कि भूरे सिंह निवासी कुरसेंड़ा ने एक ट्रैक्टर ऑटो मोबाइल्स एउजेंसी से खरीदा था। जिसके एवज में उसने मैनेजर सुघर सिंह को 40 हजार रुपये की चेक दी थी। जब मैनेजर ने वह चैक बैंक में भुगतान के लिए लगाई तो चैक बाउंस हो गई। जिसके बाद वादी सुघर सिंह ने वर्ष 2019 में न्यायालय में परिवाद दायर किया। लगभग छह साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय जेएम जालौन जावेद खान द्वारा परिवाद निर्णीत किया गया। जिसमें आरोपी भूरे सिंह को दोषी पाया गया और न्यायालय द्वारा उसे तीन माह का कारावास व चेक धनराशि के एवज में 78 हजार रुपये परिवादी को अदा करने का आदेश पारित किया गया।

Leave a Comment