रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जय मां दुर्गा रामलीला समिति गायर के तत्वावधान में 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। 2 फरवरी से शुरू हुए आयोजन का मंगलवार को आज श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया।
रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन रामलीला भवन में भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी के साथ भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया तथा राज्याभिषेक हुआ।इस दौरान भगवान श्रीराम संग माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुईं। लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, हनुमान जी सहित पूरी अयोध्या में खुशी मनाई गई। इसके बाद लवकुश लीला का मंचन किया गया। दूसरे प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण से मां सीता को वन भेजने को कहते हैं। भगवान राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण सीता जी को वाल्मीकि आश्रम छोड़ आते हैं। वहीं, अश्वमेघ यज्ञ में सफेद घोड़े को छोड़ने के बाद लवकुश घोड़े को आश्रम में बांध देते हैं। जहां राम के साथ लवकुश के बीच युद्ध के लिए जैसे ही राम धनुष उठाते हैं। धनुष बाण छूट जाता है और उसी समय सीता जी धरती में समां जाती हैं। इस मौके पर राम के रूप में रोहित , सीता उदय , भरत कल्लू, हनुमानजी रविन्द्र, रावण राजू, लक्ष्मण मोनू , उपेन्द्र, रमेश मंगल, आनंद मिलन, आदि लोग उपस्थिति रहे।

