जालौन के इस गांव में पति को मंहगा पड़ा पत्नी से मारपीट करना,, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक को पत्नी से मारपीट करना मंहगा पड़ गया। पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोवताली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कृष्ण कुमार आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं। किसी न किसी बात को लेकर घर में विवाद करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह वह घर में खाना बना रही थी तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment