( ब्यूरो रिपोर्ट)
भक्तों की आस्था से जुड़े शिवालयों में रहे सुरक्षा का इंतजाम

Orai / Jalaun news today । महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित अनेकों शिवालयों में प्रातः से ही शिवभक्तों में पूजा अचर्ना करने की होड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सरावन में भूरेश्वर महादेव, देवगांव, सला घाट सहित अन्य प्रमुख शिवालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
महाशिवरात्रि पर जहां सरावन गांव में स्थित भूरेश्वर मंदिर में पहुंचे जिला जज पत्नी सहित भूरेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन अर्चन तो वहीं सीजेएम अभिषेक खरे ने भी किए सैकड़ों साल पुराने शिव लिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय में भी शिव बारात निकाली गयी तो अनेकों मंदिरों में शिव-पावर्ती विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस प्रमुख मंदिरों में मुस्तैद रही। तो वहीं डीएम व एसपी ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने हेतु निदेर्शित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पुलिस बल को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर भगवान शिव के दर्शन और पूजन कर सकें।






