
Mahakumbh 2025 : विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का समय बढ़ाने की मांग गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने की है। सीएम योगी से समय बढ़ाने की मांग करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी बहुत से ऐसे श्रदालु हैं जो ठंड य अन्य बजह से नहीं पहुँच सके अतः महाकुंभ की समय सीमा कुछ दिनों के लिए और बढ़ा दी जाए।
यह की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने मीडिया को जारी किए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा सरकार से अनुरोध करता हूं कि प्रयागराज महाकुंभ का समय बढ़ाने का कष्ट करें, क्योंकि अभी देश और विश्व में बहुत से श्रद्धालु ऐसे हैं जो ठंडक या अन्य कारणों से पहुंच नहीं सके हैं,और पुण्य स्नान से वंचित रह गए हैं, चूंकि प्रयागराज में महाकुंभ का अतिविशिष्ट महत्व है और दोबारा बहुत साल बाद आएगा,इसलिए अनुरोध है कि महाकुंभ स्नान हेतु समय बढ़ाने का कष्ट करें जिससे जो भी श्रद्धालु रह गए हैं,वह भी महाकुंभ में पुण्य स्नान के अवसर को प्राप्त कर अपने को धन्य कर सकें ।





