रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रुपयों के लेन देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी विपिन और दीपेंद्र के बीच रुपयों के लेन देन का मामला था। इसी मामले को लेकर शनिवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान ही उनके बीच गाली, गलौज व मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
संदिग्ध अरेस्ट,,यह हुआ बरामद
जालौन। कोतवाली में तैनात एसआई शैलेंद्र कुमार ने अकोढ़ी दुबे मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे संजू निवासी गायर को पकड़ा है। जिसके पास तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





