महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बनाने का आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में फोटो एडीटर के माध्यम से महिला की फोटो किसी अन्य की नग्न फोटो के साथ जोड़कर वायरल करने एवं शिकायत करने पर धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर उसकी फोटो हैं। कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक कुमार ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी एकांउट बनाया। फर्जी एकाउंट बनाकर उसने सोशल मीडिया पर पड़ी उसकी सादा फोटो को एडिट करके अन्य महिलाओं की नग्न फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो युवक को फोटो डिलीट करने के लिए कहा और उसके नाम से बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट को भी डिलीट करने के लिए कहा। एकाउंट व फोटो डिलीट करने की बात कहने पर उसने गाली, गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment