रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गया । पुलिस ने भाइयों के खिलाफ की कार्रवाई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में दो सगे भाइयों अतर सिंह और प्रदीप के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। बुधवार को इसी मुद्दे पर दोनों में कहासुनी हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।
शराब के नशे में भिड़े दो ,,पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे के पास शराब के नशे में दो युवक आपस में भिड़ गए। साहिल निवासी रावतान और आदित्य कुमार निवासी भवानीराम साथ में शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।





