कोरियर कम्पनी के मैनेजर से मारपीट,, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रंजिश के चलते कोरियर कंपनी के मैनेजर के साथ गाली, गलौज कर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी हर्ष श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह एक कोरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है जिसका कार्यालय गोविंदेश्वर मोहल्ले में है। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कोरियर बांटने के लिए चुंगी नंबर चार के पास जा रहा था। जब वह पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तभी वहां पहले से ही मौजूद दो युवक जो उससे रंजिश मानते हैं, उन्होंने उसकी बाइक को जबरन रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए जातिसूचक गालियां देने लगे जब उसने गाली, देने से मना किया तो उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बीच बचाव के लिए आए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नियों से मारपीट करने वाले पतियों पर पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के अलग अलग मामलों में पत्नियों के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी पूजा ने बताया कि उसके पति अनिल कुमार एवं तोपखाना निवासी कृष्णा ने बताया कि उनके पति शिव कुमार आए दिन उनके पति उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। गाली, गलौज और मारपीट करते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन समझाने को तैयार नहीं है। रविवार की सुबह भी उन्होंने मारपीट की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment