
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बहुत ही दर्दनाक घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के बख्सी का तालाब थाना क्षेत्र में बाइक सवार चाचा भतीजे को एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का पहिया युवक के सर से गुजर गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका चाचा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
साथ साथ निकले थे चाचा भतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीकेटी के भौली गांव के रहने वाले सतीश आज अपने भतीजे अभिषेक के साथ में बाइक पर सवार होकर घर से काम करने के लिए जा रहे थे। अभी दोंनो भौली मोड़ के पास ही पहुंचे थे तभी वहां से गुजर रही स्कूली वेन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पहिया अभिषेक के सर पर से गुजर गया और उसका चाचा भी लहूलुहान हो गया । बताया जा रहा है कि अभिषेक के सर पर कार चढ़ने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल हुए सतीश को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।





