भाजपा नेता ने मारपीट करने वाले आरोपियों पर फिर लगाया ये आरोप, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चार दिन पूर्व भाजपा नेता के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर रास्ते में रोककर भाजपा नेता को धमकाया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भाजपा नेता रामू गुंप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती तीन मार्च की रात करीब 12 बजे जब वह औरैया रोड स्थित एक होटल पर खाना खा रहे थे तभी वहां नारोभास्कर निवासी रिजवान और उनके साथी वाजिद व साजिद निवासीगण तोपखाना ने वहां आकर अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान उनकी जेब में पड़े 70 हजार रुपये भी गिर गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रिजवान और वाजिद के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज तीनों लोग उनसे रंजिश मान बैठे। रविवार की शाम वह 21 फुटा हनुमान मंदिर के पास से जा रहे थे। तभी वहां एक कार से रिजवान, वाजिद व साजिद आए और जबरन उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ अभद्रता करने लगे। तभी वहां मौजूद अन्य लोगों को देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment