रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में सोमवार को अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे खाई में चली गई तो दूसरी घटना में ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार पेट्रोल पंप की रेलिंग को तोड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों की घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।
एक कार उरई की ओर से चलकर बंगरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार सुढ़ार सालाबाद के पास पहुंची तो संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग पर चढ़ रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार चालक ने कार को एक ओर घुमाया। लेकिन कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। घटना के बाद कार में सवार व्यक्ति सुरक्षित बच गए। वहीं बाइक पर सवार जगमोहन निवासी भिटौरा को मामूली चोटें आई और उनके साथी राज सुरक्षित बच गए। उधर, दूसरी घटना में जालौन की ओर से एक कार बारात की सवारियों को लेकर उरई की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उरई रोड बंबा के पास स्थित पेट्रोल टैंक की ओर पहुंची तो ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक स्टियरिंग से संतुलन खो बैठा और कार पेट्रोल टैंक की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में भी कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
अंबेडकर जयंती पर बुंदेलखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने अर्पित की बाबा साहब को श्रंद्धाजलि,, सरकार से की ये मांग,,देखिये पूरी खबर
Like & subscribe & share




