ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया ये आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि पर चेक पर जबरन हस्ताक्षर करने के लिए कहने और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मना करने पर मारपीट किए जाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विकास खंड कॉलोनी में ही रहते हैं। बीती नौ अप्रैल की शाम वह घर पर ही था। रात करीब आठ बजे वह गाड़ी में से कुछ दस्तावेज निकालने के लिए बाहर आए। तभी वहां हरदोई राजा प्रधान प्रतिनिधि अविनाश अपने तीन साथियों के साथ आए और खाली चेक पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने बताया कि दस्तावेज सीडीओ के यहां अवलोकन के लिए जमा है। जब वह वापस आ जाएंगे तो उनका भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया जाएगा। इससे नाराज होकर उन्होंने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दस्तावेज भी उठाकर ले गए। ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शराब के नशे में धमकाने का आरोप

जालौन। ़शराब के नशे में गांव के ही युवक के साथ मारपीट कर धमकाने के आरोप लगाते हुए युवक ने कोतवाली में शिकायती की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी रवि पांचाल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही बृजेश शराब के नशे में मोहल्ले में टहल रहे थे। जब वह मोहल्ले से होकर निकले तो वह गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment