रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में पुलिस ने आज सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगा रहे चार लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 1550 रुपये बरामद किए।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि सारंगपुर रोड सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक कुमार,रवि कुमार व जमील निवासीगण हिरदेशाह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 1550 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की। पकड़े गए चारों आरोपियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




