बकरी चराने को लेकर विवाद में गालीगलौज का आरोप,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में खेत स्वामी ने किशोरी के साथ जाति सूचक गालियां देकर मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जानसे मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी निवासी लवली देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी प्रकृति गांव के बाहर बकरियां चराने जा रही थी। रास्ते मे एक खेत के पास उनकी बेटी को बकरियां ले जाते हुए रोक लिया और उसे बकरियां ले जाने से मना करने लगे। जब बेटी ने कहा कि वह बकरियों के साथ है। वह खेतों में कोई नुकसान नहीं होने देगी। जहां चारा होगा वहीं वह अपनी बकरियों को चरायेगी। इस बात से नाराज होकर वहां मौजूद दो तीन लोगों ने बेटी को जातिसूचक गालियां देकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। रोती हुई घर आई बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलग अलग मामलों में विवाद कर रहे लोगों पर पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग मामलों में विवाद कर रहे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी देवेंद्र कुमार शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट कर रहा था। लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, सारंगपुर निवासी कृष्ण कुमार व उरगांव निवासी रंजीत परिवार के लोगों के साथ विवाद व मारपीट कर रहे थे। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment