रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में माह के पहले सप्ताह में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गयी थी। आग लगने के कारण खेत में खड़ी फसल को नुकसान हुआ था। तहसील क्षेत्र के अग्नि दुर्घटना के पीड़ित तीन किसानों को उपजिलाधिकारी ने मंडी परिसर में आर्थिक मदद की चैक वितरित की।
अप्रैल माह के पहले सप्ताह में तहसील क्षेत्र के दो गांवों में अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी। आग लगने के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। ग्राम जहटोली में अज्ञात कारणों से लगी आग में रघुवीर व महेश की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था और सात अप्रैल ग्राम खर्रा निवासी विनोद कुमार की गेहूं की फसल जल गयी थी। अग्नि दुर्घटना के पीड़ित किसानों की मदद के लिए सरकार मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना चलाया जा रही है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के तहत उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में किसान विनोद कुमार ग्राम खर्रा को 41000 रुपए, रघुवीर ग्राम जहटोली 2500 व महेश कुमार ग्राम जहटोली को 15000 रुपये वित्तीय सहायता राशि की चैक प्रदान की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के सुख दुख मे हमेशा खड़ी है तथा किसानों की हर सम्भव मदद करती है। अग्नि पीड़ित किसानों की मदद करना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस मौके पर प्रभारी मंडी सचिव रिपुदमन सिहं, अंकित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।





