जालौन नगर में दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार पर लगाया मारपीट का आरोप,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में अपनी दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ पड़ोसी दुकानदार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मुख्य बाजार बैठगंज में शैलेश रूसिया उर्फ पिंटू का निवास व कपड़े की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी दुकानदार उनके प्रतिस्पर्धा रखते हैं। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम वह उनकी दुकान पर आ गए और मारपीट कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी व मोबाइल ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रँगवाजी को लेकर मारपीट, पुलिस ने की आरोपियों पर कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंगबाजी को लेकर तीन लोगों ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी विश्वनाथ भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार की सांय को रंगबाजी को लेकर गांव के राजू रानू और बबुआ निवासी सिकरीराजा ने गाली-गलौज कर मारपीट कर ।पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जमीन विवाद के चलते मारपीट

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मंगल जमीनी विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। शनिवार की सुबह वह घर आ धमके और अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment