
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश उसके मित्र के घर से बरामद हुई है बताया गया है कि युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवक ने लड़की को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में एडीसीपी सेंट्रल ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि कल शाम लगभग 4:30 बजे महानगर थाने में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला के द्वारा की युवती ने अपने मित्र के यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर उच्च अधिकारियों ने मौके कर निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम को ही बुलाया गया और समस्त वैज्ञानिक साक्ष को एक इकट्ठा किया गया । उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है युवक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।





