
Bandau news today । यूपी के बंदायू जनपद में एक बहुत ही दुःखद घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के पिपोनि गांव में शादी के एक दिन पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई । इस घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है।
यह हुई घटना
पिपोनि गांव की रहने वाली दिनेश पाल की बेटी की सोमवार को शादी थी। रविवार की रात में घर हल्दी सुर मेंहदी का कार्यक्रम हुआ इसमे दीक्षा ने भी खूब डांस किया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद देर रात सभी सोने चले गए दीक्षा भी कमरे में सोने गयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान दीक्षा को बेचैनी होने लगी। बताया जा रहा है कि उसने अपने पिता दिनेश से घबराहट होने की बात कही इस पर पिता ने थकान की बात कहकर उसे सोने के लिए कहा । बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद जब दीक्षा बाथरूम गयी जहाँ उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
ससुराल वाले भी पहुंचे

होने वाली दुल्हन की मौत की खबर जब दीक्षा के परिजनों ने उसके ससुराल वालों को दी तो उनके भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। और वह भी मौके पर पहुंचे । होने वाली दुलहन की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।





