जालौन क्षेत्र के शनिधाम पर 27 मई को होगा ये धार्मिक अनुष्ठान,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । आगामी 27 मई (ज्येष्ठ अमावस्या) को ग्राम गूढ़ा स्थित शनि धाम में शनि महोत्सव का आयोजन भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर पहली बार कानपुर से आई अमर तिलकधारी की टीम द्वारा देवी-देवताओं की भव्य झांकियों का मंचन रात्रि जागरण के दौरान किया जाएगा।
मंदिर के महंत बृजेश महाराज ने बताया कि शनि धाम पर निरंतर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते हैं। फरवरी माह में शनि स्थापना दिवस और ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जन्मोत्सव के अवसर पर हवन, पूजन, भंडारा एवं भागवत कथा आदि कार्यक्रम प्रतिवर्ष किए जाते हैं। बताया कि इस वर्ष का शनि महोत्सव विशेष रहेगा, क्योंकि इसमें रात्रि जागरण में देवी-देवताओं की भव्य झांकियों का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए शनि भक्तों की टीम दिन-रात जुटी हुई है। सभी तैयारियां पूर्ण होने को हैं। 27 मई को ज्येष्ठ अमावस्या को भक्तों को अलौकिक वातारण में पूजन का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Comment