रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । देश की रक्षा में सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता से उत्साहित नगरवासियों में देशभक्ति की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए रविवार की देर शाम नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से हुई, जहां एकत्रित जनसमूह ने भारत माता की आरती कर यात्रा को शुभारंभ किया। युवाओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे, और भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद जैसे नारे पूरे नगर को गूंजायमान कर रहे थे। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, नगर की प्रमुख सड़कों पर देशभक्ति का माहौल और भी सघन होता गया। यात्रा झंडा चौराहा, पानी की टंकी, ज्वालागंज, सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए पुनः द्वारिकाधीश मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में नगर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भी पारंपरिक परिधान में इस यात्रा में भाग लिया। इस दौरान कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के अद्भुत पराक्रम और रणनीति का प्रतीक है। इसकी सफलता ने हर देशवासी को गौरवान्वित किया है। धीरज बाथम ने कहा कि हमारे जवानों ने जो किया, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। इस यात्रा से हमने देश के प्रति अपनी भावना प्रकट की है। यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कोतवाल अजीत सिंह समेत पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रहा। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय राजावत, भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका निशा माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, वाचस्पति मिश्रा, शिवशरण तिवारी, कैलाश पाटकार, अभय प्रताप सिंह राजावत, कुंवर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, गिरीश गुप्ता, प्रदुम्न द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।





