जालौन में सलाखों के पीछे पहुंचा प्रभु श्रीराम के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम के खिलाफ़ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी ईशु गौतम ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया था। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। सोशल मीडिया पर किए गए इस अभद्र ट्वीट की सूचना कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

वांछित गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

जालौन। विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी शंकर सिंह के खिलाफ विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसआई मदन पाल को सूचना मिली कि वारंटी गांव में मौजद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Comment