जालौन पुलिस ने पकड़े इतने जुआड़ी,,इतनी नगदी हुई बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर में सार्वजनिक स्थल पर चल रहे जुआ के फड़ पर पुलिस ने छापामारी कर सात लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 27700 रुपये नगर व ताश की गड्डी बरामद की हैं।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर में हार जीत का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही वह एसआई सुरेश वर्मा व पुलिस टीम के साथ उन्होंने खाली पड़ी जमीन पर चल रहे जुआ के खेल के फड़ पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने रामकिशोर, सोहराब, वसीम, शादान, जाकिर, आमिर, शहजाद निवासीगण तोपखाना को पकड़ लिया। पुलिस ने छापामारी के दौरान जुआ के फड़ से 24100 और जामा तलाशी के दौरान 3600 रुपए बरामद किए हैं। इसके साथ ही ताश की गड्डी व मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment