जालौन में करेंट की चपेट में आने से मोर की मौत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Uttampukar E- paper 14 June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन नगर में आज करंट लगने के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर का ससम्मान दफना दिया।
नगर के व्यस्तम चौराहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर अचानक से उड़ता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर आ गया। उड़ते हुए मोर अचानक से बिजली के तार की चपेट में आ गया। बिजली के तार के संपर्क में आने पर उसे करंट लग गया करंट लगने से वह घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया। मौके से निकल रहे युवक ने सड़क पर गिरे राष्ट्रीय पक्षी को उठाया और उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच विधिक कार्यवाही पूरी कर मोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Comment