मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े वाहन चोर,, तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन नगर में मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात बाइक चोर ने पार कर दिया । वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देवनगर चौराहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। बीती सात जून को अपरान्ह तीन बजे वह मेडिकल स्टोर पर था। बाइक मेडीकल स्टोर के बाहर खड़ी थी। तभी अज्ञात बाइक चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। काफ़ी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment