रुपईडीहा बॉर्डर पर मेडिकल स्टोरों की जांच, दवाओं के सैंपल लिए गए

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

Bahraich news today । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षक एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रुपईडीहा बॉर्डर स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर गहन जांच की। औषधि निरीक्षक विनय कृष्णा ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध एवं अनधिकृत दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों के रिकॉर्ड, बिलिंग सिस्टम और दवाओं के स्टॉक की विस्तार से समीक्षा की गई। टीम ने मौके से कई दवाओं के सैंपल भी लिए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment