डीएम व एसपी अब्दुल्लागंज जंगल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Bahraich news today । बहराइच जनपद में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने शुक्रवार की शाम भारत नेपाल सीमा से सटे अब्दुल्लागंज जंगल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


बताते चलें कि अब्दुल्लागंज रेंज भारत नेपाल सीमा से लगी हुई है। यह जंगल काफी घना है। नेपाल सीमा से लगने के कारण काफी संवेदनशील माना जाता है। डीएम और एसपी ने वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू तथा उनकी टीम के साथ जंगल के अंदर जाकर पेड़ों की कटान से संबंधित जानकारी ली। जंगल का निरीक्षण किया और कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। जंगल क्षेत्र से होने वाले अपराधों तथा तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिथि गृह का निरीक्षण किया।

Leave a Comment