रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Bahraich news today। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर पुरैना के मजरा कालिया पुरवा में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात जाकिर अली के घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोर पीछे की खिड़की की सरिया तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर पीड़िता के अनुसार सोने-चांदी के करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए।
पीड़ित की पत्नी रूबी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर और बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब उनकी आंख खुली, तब चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर राख बिखरी हुई थी और गोदरेज का लॉक टूटा मिला। जाकिर अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रुपईडीहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।






