सहकारी संघ लिमिटेड, बाबागंज का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Bahraich news today । बहराइच में चर्दा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ सहकारी संघ लिमिटेड, बाबागंज का औचक निरीक्षण कर उर्वरक वितरण कार्य का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद कृषकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उर्वरक वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने डीएम ने उपलब्ध स्टॉक के साथ-साथ विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि निर्गत टोकन के अनुसार कृषकों को उर्वरक का वितरण किया जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, उप जिलाधिकारी मोनालिसा चौहरी, तहसीलदार अम्बिका चौधरी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख नवाबगंज जल प्रकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Comment