रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रुपईडीहा, बहराइच । नेपाल सीमा से सटे उप डाकघर रुपईडीहा की नागरिक सेवाएं चरमरा उठी हैं। न तो यहां आधार कार्ड बन रहा है न ही नेटवर्क है। इस वजह से दैनिक कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। 6 माह पूर्व तक यहां आधार कार्ड बन रहे थे। परंतु प्रदीप वर्मा का यहां स्व स्थानांतरण होने के कारण यह कार्य बंद हो गया। उच्चधिकारियों ने अभी तक उनके स्थान पर कोई नियुक्ति नही की। विशेषकर विद्यार्थियों का आधार कार्ड न बनने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही। गत 21 अगस्त से नेटवर्क भी बाधित हो गया है। जिससे रजिस्ट्री, आरडी, बचत आदि खाते बुरी तरह प्रभावित है। सारा लेनदेन ठप हो गया है। उक्त जानकारी देते हुए उप डाकघर के पोस्टमास्टर अमीर रामपाल ने बताया कि उपभोक्ता यहां आते हैं। नेटवर्क न होने के कारण वादविवाद की स्थिति बन जाती है। रुपईडीहा नगर पंचायत वासियों ने नेटवर्क दुरुस्त कराने व आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।






