भारी उत्साह के साथ मना हरितालिका तीज

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रुपईडीहा, बहराइच । मंगलवार को भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी श्रद्धा व उत्साह के साथ हरितालिका तीज पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये गए। हिन्दू धर्म का यह विशेष पर्व भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। रुपईडीहा सहित भारतीय क्षेत्रों व पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज, खजुरा व कोहलपुर सहित महिलाओं ने सामुहिक रूप में व्रत व सांस्कृतिक नाचगान प्रस्तुत कर यह पर्व मनाया। नेपालगंज के वागेश्वरी मंदिर सहित कई मंदिरों में आयोजन हुए। विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु सहित वैवाहिक जीवन की कामना व कन्याएं मन चाहा जीवन साथी प्राप्त करने के लिए इस दिन भगवान शंकर व मां पार्वती की आराधना करते हैं। घरों में बालू व शुद्ध माटी में गंगा जल मिलाकर शिव जी, गणेश, रिद्धि सिद्धि व माता पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजन करती हैं।

Leave a Comment