ई केवाईसी के नाम पर दो दर्जन किसानों के खाते से निकाल लिए पैसे,पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के नाम पर सेवानिवृत्ति लेखपाल ने की वसूली

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बाबागंज, बहराइच। जिले के विकासखंड नवाबगंज में ग्राम पंचायत देवरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना के लिए फार्म कम्पलीट करवाने और ई केवाईसी के नाम पर सेवानिवृत लेखपाल द्वारा धन उगाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवानिवृत्ति लेखपाल ने किसानों से सम्मान निधि योजना के नाम पर फार्म भरने और ई केवाईसी करने के लिए लोगों से दो हजार, पांच सौ, दो सौ और सौ लिए हैं और कुछ किसानों का अगूंठा लगाकर उनके बैंक खाते से पूरा पैसा निकाल लिया है कुछ किसानों से पैसे के देने लेने को लेकर सेवानिवृत्ति लेखपाल से नोक झोंक भी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत देवरा के दस किसान और अन्य जो कम पढ़े-लिखे व्यक्ति है जिसमें गजाधर प्रसाद पुत्र विद्या प्रसाद,प्रियंका मिश्रा पुत्र पवन कुमार,अजीम पुत्र शेर अली,मुनव्वर अली पुत्र बच्चू,शरीफ पुत्र बच्च्न,गजाधर पुत्र विद्या प्रसाद,भगवानदीन पुत्र बालेश्वर,प्रियंका मिश्रा पत्नी पवन कुमार,अजीम पुत्र शेर अली,हुसैनी पुत्र भरोसे आदि किसानों से धोखाधड़ी की है। देवरा गांव के ही पूर्व कानूनगो राकेश प्रसाद वर्मा पुत्र राम दुलारे व उनका लड़का आदित्य प्रसाद पुत्र राकेश प्रसाद ने दिनांक 06.08.2025 समय 12:00 बजे अपने घर पर बुलाया और कहा कि हम तुम सब का पेन्शन व किसान सम्मान निधि दिलवाने के लिये बुलाये है। तुम लोगों को इसके एवज में प्रत्येक को 2000 रूपये देना होगा। किसान व अन्य लोगो ने राकेश प्रसाद वर्मा व उनके लड़के पर विश्वास करके कुछ लोगों ने नगद रूपया दिया तथा कुछ लोगों से केवाईसी कराने के नाम पर उपरोक्त ने मशीन पर अंगूठा लगवाया और उनके बैंक खाते में जितना रूपया था सारा रूपया धोखाधड़ी करके निकाल लिया। राकेश कुमार व आदित्य प्रसाद ने अमानत में खयानत का गम्भीर व संज्ञेय अपराध किया है। जब इस बात की जानकारी किसानों को हुई तब उन्होंने अपना रूपया मांगा और कहा कि मेरे साथ आप लोगों ने धोखा करके पैसा निकाल लिया है। सेवानिवृत्ति लेखपाल ने रूपया वापस करने का आश्वासन दिया किन्तु कई दिनों तक वे आश्वासन देते रहे। दिनांक 25.08.2025 को जब किसान सेवानिवृत्ति लेखपाल के घर गए और अपना रूपयां मांगा तो इसी बात पर नाराज होकर सेवानिवृत्ति लेखपाल ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुये मारने के लिये खदेड़ लिया और जान से मार देने की धमकी भी दिया। पीड़ितों ने मदद की गुहार लगा है।

Leave a Comment